बिहार-भोजपुर(आरा):-
बबलू कुमार-
5 सितंबर 2019
बृहस्पतिवार
जन अधिकार पार्टी का सदस्यता अभियान आरा रेलवे स्टेशन पर चलाया गया। जिसका अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी (लो) के जिलाध्यक्ष डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह, संचालन युवा अध्यक्ष रघुपति यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन जे एन उपाध्याय ने किया।
इस अभियान के उद्घाटन में प्रदेश महासचिव सा राज्य सदस्यता अभियान के प्रभारी संदीप सिंह समदर्शी जी ने किया। साथ ही कहा कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी पूरे बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखे हैं। इन लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम लोग दिन रात पूरे बिहार का भ्रमण कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इनके वादो को पुुरा करेेगे।
साथ में जन अधिकार पार्टी युवा परिषद के युवा अध्यक्ष डॉ बबन यादव जी ने कहा कि पूरे बिहार में युवाओं को जोड़ा जाएगा और पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक किया जाएगा।
इस अभियान में जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव संजय यादव, अनिल कुमार सिंह, कामेश्वर राय, युवा अध्यक्ष रघुपति यादव, बैजनाथ कुमार सिंह, अध्यक्ष संतोष कुमार, अच्छेलाल, हरे कृष्णा सिंह, सूरज नाथ सिंह, सोनाधारी यादव, मनोज कुमार, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, रितेश कुमार, दीपक कुमार, सुनो चौधरी, दिलीप सिंह आदि लोग शामिल थे।