Sun. Dec 28th, 2025

राजीव गांधी के जयंती पर NSUI ने, जिला कांग्रेस भवन में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती

बेगूसराय::–

@ युवा कांग्रेस के द्वारा लगाया गया ब्लड डोनेट कैंप

विजय श्री::-

20 अगस्त 2019
मंगलवार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का 75वां जन्म दिवस आज मंगलवार को कांग्रेस भवन में मनाया गया।

एनएसयूआई छात्र संगठन के कार्यकर्ता ने राजीव गांधी जी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।तत्पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। जिला अध्यक्ष टिंकू कुमार और जिला सचिव राहुल कुमार ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। जब भी मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट चलाता हूं तो उनकी याद तो आती हीं है पर उनकी कमी भी खलती है। क्योंकि आज की राजनीति धर्म और राष्ट्रवादी ढोंग पर आ टीका है। आज राजीव गांधी जी का विजन याद आती हैं।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें रक्तदान करने वाले युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला महासचिव मो रियाज, चंदन कुमार, राजा चौधरी, आदित्य कुमार के अलावे दर्जनों युवा अपने प्रिय नेता स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जन्म दिवस पर रक्तदान किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रदेश सचिव अनुपम कुमार “अन्नू,” कोषाध्यक्ष अभय कुमार, विनोद महतो, अमित यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर मटिहानी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम कुमार, जीडी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश रंजन कुमार, गौरव कुमार, धनंजय राय, दीपक कुमार, मो इरशाद, मो फैयाज, छोटू कुमार, विवेक कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed