वीरपुर : बेगूसराय
18 अगस्त 2019
रविवार
वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पश्चिमी पंचायत के बरैपुरा गांव मे रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया।
इस सदस्यता अभियान मे सैकड़ो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन एवं महिला नेत्री शिल्पी चौरसिया के नेतृत्व मे सैकड़ो महिलाओ, युवाओ ने भाजपा के सदस्य बने।
मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान मे महिलाओ एवं युवाओ ने बढ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सदस्यता अभियान के दौरान पुर्व विधायक सुरेंद्र मेहता ने पार्टी के नेताओ एवं कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक लोगो को भाजपा से जोड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने घर घर पहुंच कर लोगो को भाजपा से जोड़ने की सलाह दी।
इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री संजीत पासवान, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला समेत कई भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

