Thu. Mar 26th, 2026

20 अगस्त से 5 सितंबर तक पूरे देश में ABVP की सदस्यता अभियान

बरौनी : बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

18 अगस्त 2019
     रविवार

आज रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बरौनी कॉलेज में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी होने वाली सदस्यता अभियान, 22 तारीख को होने वाले सेमिनार, कॉलेज में शैक्षणिक आंदोलन आदि मुद्दे पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री आलोक कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा पूरे देश में 20 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक सदस्यता अभियान होने जा रहा है। बेगूसराय में 35000 छात्रों को सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ फिर से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बेगूसराय में विश्वविद्यालय खोले एवं सभी डिग्री कॉलेज में पीजी की पढ़ाई हो, इसको लेकर सितंबर महीने से व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर नगर मंत्री आलोक कुमार ने कहा बरौनी इकाई बेगूसराय में सबसे अधिक छात्रों को सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। पूरे बरौनी में 5000 छात्रों को सदस्य बनाया जाएगा इसको लेकर बरौनी नगर का प्रभारी गोविंद कश्यप को बनाया गया है। बरौनी प्रखंड के सभी गांव में जाकर छात्रों को सदस्य बनाया जाएगा।

इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने कहा सितंबर महीने में बरौनी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई हो एवं सभी विषयों की पढ़ाई हो इस मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। साथ ही बरौनी प्रखंड के सभी हाई स्कूल को टेन प्लस टू करने की मांग की जाएगी।

मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि राज, महासचिव राहुल कुमार, नगर सह मंत्री ध्रुव कुमार, कॉलेज अध्यक्ष गोविंद कश्यप, सचिन कुमार शिवम पाठक, एसएफडी से प्रमुख प्रभाकर कुमार, नंदन कुमार, नीतीश कुमार, सीताराम आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed