Thu. Mar 26th, 2026

कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन :: बच्चों में सृजनशीलता का विकास करना मुख्य उद्देश

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::-

17 अगस्त 2019

    शनिवार

आज शनिवार को दिनकर कला भवन में कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा 5 से कक्षा 7 तक के बच्चों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता को लेकर खासकर बच्चियों में खासा उत्साह दिखा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसकेएम महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ स्वप्ना चौधरी, साहित्यिक समालोचक भगवान प्रसाद सिंहा, संस्था की सचिव चेतना त्रिपाठी, ग्रामीण बैंक की मैनेजर प्रेरणा प्रियम और भारद्वाज गुरुकुल के निदेशक शिव प्रकाश भारद्वाज ने संयुक्त तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया।

पुरस्कार प्राप्त करती छात्रा

इस कहानी लेखन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश बच्चों में सृजनशीलता का विकास करना था। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को कहानी लेखन हेतु पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों से जुड़े विषय दिए गये।

कक्षा 5 के बच्चों के कहानी लेखन का विषय था “कटते पेड़”, तो कक्षा 6 के बच्चों की कहानी का विषय प्यासी चिड़िया था। वहीं कक्षा 7 के बच्चों ने “कराहते रोगी” विषय पर कहानियां लिखी।

कक्षा 5 के कहानी लेखन प्रतियोगिता में कृष्णमूर्ति पब्लिक स्कूल का जलवा रहा और इसी स्कूल के बच्चे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान अमन कुमार, द्वितीय स्थान सौम्या और तृतीय स्थान पर सिद्धि कुमारी रही।

प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं

कक्षा 6 की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा रिचा आर्या, द्वितीय स्थान पर संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के आदित्य कुमार तथा तृतीय स्थान पर विकास विद्यालय डुमरी के ऋषि राज रहे।

वहीं कक्षा 7 की प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल की गौरी पोद्दार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विकास विद्यालय डुमरी के अभिषेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे तो कृष्णमूर्ति पब्लिक स्कूल की प्रिया नागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार के रूप में पौधे एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एसके एम महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर सपना चौधरी ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चे ही खास नहीं होते हैं बल्कि हर प्रतिभागी खास होता है। बच्चों को कभी भी हार नहीं माननी चाहिए हो सकता है वह किसी एक क्षेत्र में अच्छा नहीं कर रहे हो परंतु वह दूसरे क्षेत्र में निश्चित रूप से उपलब्धि हासिल कर सकेंगे।

प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अतिथि

संस्था के सचिव चेतना त्रिपाठी में कहा कि बच्चे हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने खास करके छात्राओं को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन भारद्वाज गुरुकुल के निर्देशक शिव प्रकाश भारद्वाज एवं भगवान प्रसाद सिन्हा ने किया।

इस मौके पर मध्य विद्यालय बिहट के प्रधान रंजन कुमार, मध्य विद्यालय रतौली के प्रधान धनंजय कुमार, शिक्षिका अस्मिता श्री, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार प्रियदर्शी, विकास विद्यालय के निदेशक राज किशोर सिंह, संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed