Sun. Dec 28th, 2025

अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग के छठवीं वर्ग से 12 वीं वर्ग तक के खिलाड़ी, जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2019-20 के आयोजन में भाग लेंगे

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::-

08 अगस्त 2019
बृहस्पतिवार

कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना बिहार एवं जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2019-20 में विभिन्न खेलों के आयोजन को सफल बनाने को लेकर खेल पदाधिकारी आशीष आनंद के द्वारा जिले में सभी कार्यरत शारीरिक शिक्षकों की बैठक डी.आर.डी.ए सभागार में हुई।

इस बैठक में निम्न बिंदु पर शारीरिक शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।

1. जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाना।
2. सभी शारीरिक शिक्षक/ शिक्षिका अपने-अपने विद्यालय के छात्र -छात्रा का पंजीयन समय पर करवाना।
3. जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2019 20 के आयोजन में अंडर-14,17,19 आयु वर्ग के छठवीं वर्ग से 12 वीं वर्ग तक के खिलाड़ी भाग लेंगे।
4.इस खेल प्रतियोगिता में मध्य/ माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक/एवं प्लस टू महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
5. सभी शारीरिक शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालय के छात्र छात्रा जो खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे वह खिलाड़ी के साथ आएंगे।
6. जिस विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रतियोगिता में सहयोग हेतु प्रतिनियोजित होंगे वहां पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा दूसरे शिक्षक को टीम के साथ भेजेंगे।
8.इस खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के रेजिस्ट्रेशन 20 अगस्त तक होगा। समय खत्म होने के बाद किसी का रेजिस्ट्रेशन नही होगा।
9.खेल प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक होगा।
10.खेल का आयोजन गांधी स्टेडियम बेगूसराय, इंडोर स्टेडियम बेगूसराय, जी.डी.कॉलेज बेगूसराय एवं रिफाइनरी टाऊनशिप स्टेडियम में होगा।
11.सभी खिलाड़ी स्पोर्ट्स जरर्सी में रहेगें।

आज की बैठक में जिले के लगभग 150 शिक्षक भाग लिए। बैठक में भाग लेने वाले शिक्षकों में चिरंजीव ठाकुर, विश्वजीत कुमार, पंकज पंडित संदीप कुमार, अशोक कुमार, रणधीर कुमार, सुधीर कुमार, रामचंद्र राय, पल्लवी कुमारी, नूतन कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed