न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय जिले के केशावे स्थित बीएसएम निरामया हॉलिस्टिक केयर हॉस्पिटल में नेत्र विभाग का शुभारंभ 25 अक्टूबर 2026, रविवार को किया गया। अंग्रेजी ढाला, एनएच-31 स्थित हॉस्पिटल परिसर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
की
इस अवसर पर नेत्र विभाग की शुरुआत के साथ क्षेत्र के लोगों को नेत्र चिकित्सा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विंग कमांडर रंजीत कुमार एवं श्री सुरेश प्रसाद राय को आमंत्रित किया गया था। वहीं, हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. अनुकृति (एमबीबीएस, एमएस, नेत्र रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर जनार्दन प्रसाद सिंह, उदय शंकर सिंह, गोपाल सिंह, केशावे के मुखिया राज नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, प्रबंधक कुमार पल्लव, निशांत कुमार, राहुल कुमार, सद्दाम हुसैन, शौरभ कुमार, कृष्ण मुरारी एवं डॉ. संतोष भारती सहित अन्य लोग शामिल हुए।


