Thu. Oct 15th, 2026

बेगूसराय में 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय, 15 अक्टूबर 2026। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन 28 एवं 29 अक्टूबर को कंकौल स्थित प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक युवा कलाकार 25 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्सव में लोक नृत्य, लोक गायन, शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत, नुक्कड़ नाटक, एकांकी, चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प, फोटोग्राफी, कविता, कहानी लेखन और वक्तृत्व सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

प्रस्तुतिकर्ता प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा सहायक वादकों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 20 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। सभी प्रतिभागियों के लिए MY BHARAT पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, मैट्रिक प्रमाण पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा। पूर्व रिकॉर्ड किए गए संगीत के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।

इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, गांधी स्टेडियम, समाहरणालय परिसर, बेगूसराय में जमा कर सकते हैं। आवेदन ई-मेल dacobegusarai@bihar.gov.in पर भी भेजा जा सकता है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पात्र प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा। जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय ने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8010677678, 0870985257।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed