Mon. Oct 12th, 2026

सिमरिया धाम कल्पवास मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति का मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय। राजकीय कल्पवास मेला, सिमरिया धाम के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सिमरिया धाम कल्पवास मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य लोक कला, संगीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से स्थानीय एवं अन्य प्रतिभावान कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इच्छुक कलाकार अपना संपूर्ण परिचय एवं संबंधित कला विधा की विस्तृत जानकारी के साथ आवेदन कला एवं संस्कृति कार्यालय, गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा कलाकार अपना आवेदन ई-मेल dacobegusarai@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

आवेदन में कलाकार का व्यक्तिगत परिचय तथा उनकी कला विधा से संबंधित आवश्यक जानकारी देना अनिवार्य है।

कला एवं संस्कृति कार्यालय, बेगूसराय ने इच्छुक कलाकारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा करें, ताकि राजकीय कल्पवास मेला, सिमरिया धाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिए उनकी सहभागिता पर विचार किया जा सके।

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026
आवेदन स्थल: कला एवं संस्कृति कार्यालय, गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय
ई-मेल: dacobegusarai@gmail.com

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed