बेगूसराय, 15 अक्टूबर 2026। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कंकौल स्थित प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी में मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
वरीय उप समाहर्ता अमीर अहमद ने बताया कि जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 29 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 20 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। निर्वाचन कार्य के लिए 10 प्रतिशत सुरक्षित दल के प्रावधान के साथ कुल 54 मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षकों ने मतदान प्रक्रिया, कर्मियों के दायित्वों, निर्वाचन नियमों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। मतदान कर्मियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन के अनुसार, मतदान कर्मियों का तृतीय प्रशिक्षण 22 अक्टूबर 2026 को उनके योगदान स्थल पर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन निर्वाचन की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने में जुटा है।
नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।