न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
खेल भवन-सह-व्यायामशाला में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन हेतु जिला खेल पदाधिकारी श्री बिट्टू कुमार के द्वारा शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए खिलाडियों के निबंधन की समीक्षा की। सभी प्रखंडों से अबतक प्राप्त निबंधन फॉर्म की जानकारी ली एवं ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों के निबंधन पर जोर दिया।

आपको बताते चलें कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में होने की सम्भावना है जबकि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का निबंधन दिनांक 18.09.2026 से 22.09.2026 तक रखा गया है।
इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, ताईकाण्डो, भारत्तोलन, बास्केटबॉल, कराटे, शतरंज, हैण्डबॉल, बुशु, रग्बी, क्रिकेट, योगा, कुश्ती, सेपेक टाकरा, हॉकी, तीरंदाजी, आदि खेल विधाओं का आयोजन कराया जाएगा।


