Mon. May 18th, 2026

बेगूसराय में अच्छे खेल मैदान की जरूरत, खेल स्टेडियम के लिए किया जाएगा संघर्ष – अमीन हमजा

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय में प्रतिभा की कमी नहीं है, अच्छे खिलाड़ी रोज उभरकर आ रहे हैं। उन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस केलिये एक अच्छे मैदान या स्टेडियम की जरूरत है।
वर्तमान समय में इकलौता गांधी स्टेडियम ही है, जिसकी स्थिति भी ठीक नहीं है। इसलिए बेगूसराय के जनप्रतिनिधियों से हमारा संगठन अपील करता है कि बेगूसराय में एक अच्छा स्टेडियम का निर्माण करें। जिससे प्रतिभावान छात्र  प्रैक्टिस कर अपना भविष्य तय कर सके।

उपर्युक्त बातें बेगूसराय अंचल के रजौड़ा में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव व सीपीआई जिला सचिवमंडल सदस्य अमीन हमजा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि समाज में खेल की बहुत जरूरत है खेल से मानसिक और फिजिकली फिट रहता है।
जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान में बेगूसराय में बड़े स्टेडियम के निर्माण के लिए हमारा संगठन संघर्ष करेगा।

ज्ञात हो कि बेगूसराय अंचल के रजौड़ा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले 16 मई से लगातार नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट मोहम्मद आयतुल्लाह के संरक्षण में चल रहा है।
क्रिकेट शुरू होने से पहले एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कुछ देर बल्लेबाजी भी किया और जिला अध्यक्ष अमरेश ने बोलिंग भी किया।
कमेंट्री वकार आजम कर रहे थे।
इस दौरान दीपक कुमार,अंकित कुमार,अफगान सहित दर्जन भर से अधिक नौजवान थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed