Sun. May 17th, 2026

बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक आयोजित, जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जून माह में

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केन्द्र मे जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन की अध्यक्षता मे आयोजित की गई ।

बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 वीं बेगूसराय जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का आयोजन जून माह के अंतिम सप्ताह तक आयोजित की जाएगी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता मे जिले भर के लगभग 500 बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेगे। साथ ही वर्ष 2026-27 मे खिलाडियों के बेल्ट ग्रेडिंग सिस्टम, समर कैम्प, विशेष प्रशिक्षण शिविर, कोच सेमिनार आदि की चर्चा की गई । इस बैठक मे जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारीगण व प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे जिले के 15 पंजीकृत क्लब एवं सरकारी व प्राइवेट स्कूल के लगभग 500 बालक-बालिका खिलाडी हिस्सा लेगे। इस प्रतियोगिता मे स्वर्ण जीतने वाले खिलाडी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेगे।

आत्म अनुशासन सफलता का मूल आधार – रजनीश रंजन

उक्त अवसर पर ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि संघ, जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियो को तलाशने व तराशने के अभियान मे समर्पित है । जिले के अधिक से अधिक खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करे , संघ उसके लिए भी प्रयास कर रही है । अंतरराष्ट्रीय कोच के मार्गदर्शन मे संघ वैसे प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगी । संघ का हमेशा से प्रयास है कि ताइक्वांडो का जिले मे विकास व विस्तार हो । उन्होंने अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि उपलब्धियों को हासिल करने में आत्म अनुशासन काफी सहायक सिद्ध होता है । जिला संघ , खिलाड़ियों के उचित व्यवहार और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देगी ।

कल्याण केन्द्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करती है ।

इस बैठक मे जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तॉती, कोच सह कार्यकारिणी सदस्य मणिकांत ,मो. फुरकान,तेघडा क्लब के संयोजक श्याम किशोर छोटे, प्रशिक्षक श्याम कुमार राज,महेंद्र कुमार,सौरव कुमार,विकेश कुमार,रामकृष्ण कुमार,शिव कुमार,अभिषेक कुमार,मो. फ़रमान, मो, अल्ताफ़ आदि उपस्थित थे।

अन्त मे जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तॉती ने सभी उपस्थित पदाधिकारी व कोच को बैठक मे सम्मलित होने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed