न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय जिले में आज गणेशदत्त कॉलेज वॉलीबॉल क्लब के सौजन्य से कॉलेज मैदान में आर्ट ऑफ गिविंग संस्था के द्वारा भेजे गए वॉलीबॉल किट का वितरण विभिन्न क्लबों के बीच में पूर्व मेयर संजय सिंह, वॉलीबॉल नेशनल रेफरी रानू कुमार, क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री रंधीर कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब के संचालक नेशनल रेफरी अनिल कुमार, वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी शंभू कुमार, सुभम कुमार, सोनू कुमार, गुलशन कुमार, बुलबुल कुमारी सहित सैंकड़ों खिलाड़ी मौजूद थे।

इस अवसर पर आर्ट ऑफ गिविंग के द्वारा उपलब्ध कराए गए दो वॉलीबॉल, एक नेट, टी शर्ट और बैनर का वितरण बेगूसराय के 21 से ज्यादा वॉलीबॉल क्लबों के बीच किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर संजय सिंह ने कहा की राज्यसभा के पूर्व सांसद सह किट & किस यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रोफेसर अच्युत सामंत जी का जीवन और कार्य प्रेरणादायक व अनुकरणीय है उन्होंने अपने संस्थान के माध्यम से उड़ीसा के लाखों आदिवासी और गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलने की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। आज किट और किस यूनिवर्सिटी उड़ीसा ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर खेल सुविधाओं के लिए जाना जाता है।
श्री अच्युत सामंत ने वॉलीबॉल और रग्बी खेल को गोद ले रखा है। जिससे यह दोनों खेल निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं। हम लोगों को इनसे प्रेरणा लेकर समाज के बीच में कार्य करनी चाहिए।
वॉलीबॉल के राष्ट्रीय रेफरी रानू कुमार ने कहा कि श्री अच्युत सामंत के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 17 मई को आर्ट ऑफ़ गिविंग डे मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत देशभर के हजारों वॉलीबॉल क्लब के बीच में वॉलीबॉल सामग्री का वितरण किया जाता रहा है जो उनके खेल प्रेम को दर्शाता है। इन्होंने उड़ीसा में जरूरतमंद बच्चों के लिए स्पोर्ट्स स्कूल की स्थापना कर रखी है जिसके अंतर्गत खेल और शिक्षा एक साथ प्रदान किया जाता है। हमलोग अच्युत सामंत जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

इस कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय रेफरी अनिल कुमार ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से आर्ट ऑफ गिविंग के द्वारा बेगूसराय जिले के विभिन्न क्लबों को वॉलीबॉल की खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस वर्ष भी जिले के 21 क्लबों को वॉलीबॉल, नेट, जर्सी और बैनर उपलब्ध कराया गया है। जो जिले के वॉलीबॉल खेल और खिलाड़ीयों को आगे बढ़ने में मदद मिली है।
कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री रंधीर कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन शंभू कुमार ने किया। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से किया गया।
इस अवसर पर रतनपुर, रामदीरी, मधुरापुर, बिहट, पनहास, पचंबा, बंदूवार, बरौनी, रातगांव, पिढौली, दुलारपुर, जीडी कॉलेज, मंझौल, अधारपुर, तियाय के दो दर्जन से अधिक क्लबों के खिलाड़ी मौजूद थे।

