न्यूज़ डेस्क, भोजपुर/आरा, बबलू कुमार।।
@ भोजपुर जिले के सकडी नासरीगंज सड़क पर बालू लदे ट्रकों से उड़ती धूल से सड़क किनारे के गांव है परेशान
@ भोजपुर जिला प्रशासन और जिला खनन विभाग भी हैं मौन।
भोजपुर जिले के सकडी नासरीगंज सड़कों पर बालू लदे ट्रकों के परिचालन से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सकड़ी नासरीगंज सड़क पर बाजार और आसपास के इलाकों में दिनभर दौड़ते इन ट्रकों से उड़ रही धूल के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों और गांव को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बालू लदे ट्रैकों के तेज रफ्तार से सड़क पर उड़ता है धूल का गुबार
स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू ढोने वाले अधिकांश ट्रक सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे बालू गिरती रहती है और तेज रफ्तार के कारण धूल का गुबार उठता है। इससे न सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है, बल्कि दमा और एलर्जी जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
सकड़ी नासरीगंज सड़क किनारे गांव के निवासियों ने बताया कि सड़कों को दोनों ओर बालू गिरने से दुर्घटना भी होता है लेकिन प्रशासन के द्वारा सड़को पर गिरे बालू को हटाया नहीं जाता है। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई स्थानों पर सड़क किनारे दुकानदारों को अपनी दुकानें समय से पहले बंद करनी पड़ रही हैं।

राजनीतिक दल के आवेदन देने के बाद भी नहीं होता है पानी का छिड़काव
स्थानीय राजनीति दल के नेता जी का आरोप है कि प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वही उड़ते धूल के कारण भोजपुर जिला प्रशासन और जिला खनन विभाग की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि बालू लदे ट्रकों को तिरपाल से ढंकना अनिवार्य किया गया है लेकिन सड़क पर जो बालू गिरते हैं उस पर नियमित रूप से सड़कों पर पानी का छिड़काव भोजपुर जिला प्रशासन और जिला खनन विभाग द्वारा कराया जाए। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि जब भोजपुर में जिलाधिकारी श्री राजकुमार थे तो उन्हें जनता दरबार के माध्यम से यह वादा किया था कि मैं अपने मद के पैसे से सड़कों पर उड़ रहे धूल को काम करने के लिए पानी छिड़काव करने वाले मशीन खरीद कर छिड़काव कराई जाएगी लेकिन अभी तक सकड़ी नासरीगंज सड़क पर उड़ रहे धूल पर प्रशासन के द्वारा कोई पानी के छिड़काव नहीं किया जाता है
अब देखना यह है कि भोजपुर जिला प्रशासन और जिला खनन विभाग कब तक चुप्पी साधे रहता है और आम जनता को सड़को पर उड़ रहे धूल इस समस्या से राहत कब मिलती है।

