न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना, खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में आज बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025 -26 का आयोजन को पूर्वाह्न 12:00 बजे गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किया गया। इस प्रतियोगिता में बेगूसराय के अस्थि दिव्यांग, दृष्टिबाधित, बौद्धिक दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी ऑटिज्म एवं बहु दिव्यांग सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में 50 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 11 फरवरी को मुंगेर प्रमंडल में होने वाले प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की ।
आज के चैम्पियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि कला एवं सांस्कृतिक विभाग पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी एवं उपस्थित दिव्यांगजन खिलाड़ियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम कुमार साहनी सर ने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए कहा इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करना, उन्हें खेल के माध्यम से आगे बढ़ना और एक उचित मंच प्रदान करना है ।
इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
जिला सचिव दिव्यांगजन जोशी कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों बताते हुए कहा प्रकृति ने भले ही हम दिव्यांगजन को चुनौतियां दी हों, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से हम खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। समाज के समावेशी विकास के लिए ऐसे खिलाड़ियों का साथ देना जरूरी है।

विजयी खिलाड़ियों को श्याम कुमार साहनी सर के द्वारा द्वारा प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाडि़यों के नाम निम्न प्रकार है:-
100 मी० दौड़ लड़का मूकबधिर: ऋषभ देव – प्रथम स्थान, चंदन कुमार-दूसरा स्थान, 3. अनुरंजन -तीसरा स्थान।
100 मी० दौड़ दृष्टिबाधित : मो इकबाल – प्रथम स्थान, गुलशन कुमार-दूसरा स्थान
शॉट पूट गर्ल्स – – 1. अनीता कुमारी-प्रथम स्थान, 2. महजबी खातून- दूसरा स्थान,
शॉट पूट : संजीत, प्रशांत कुमार –प्रथम स्थान, बिपिन कुमार – द्वितीय स्थान।
जैवलिन थ्रो: मो मुजाहिर – प्रथम स्थान, गोरेलाल कुमार – द्वितीय स्थान
डिस्कस थ्रो : संजीत कुमार , मो मुजाहिर : प्रथम स्थान , संजीत 2 – द्वितीय स्थान ,
डिस्कस थ्रो गर्ल्स: स्नेहा कुमारी प्रथम स्थान , मनीषा कुमारी – द्वितीय स्थान

सभी विजेता खिलाडि़यों को “प्रशस्ति पत्र” एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। आज के प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रशिक्षक दीपक कुमार दीप, मणिकांत, आदित्य अम्बर, रामपुनित, रौशन कुमार रॉय एवं अन्य प्रशिक्षक तथा अजय, धीरज, आफताब आलम, दीपक , विकाश विनोद शर्मा आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

