Mon. Feb 9th, 2026

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, नगर निगम की महापौर श्रीमती पिंकी देवी सहित अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक दृढ़ संकल्पित सेनानी थे, जिन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के पश्चात बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने, औद्योगिक विकास की नींव रखने तथा शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी, जनसेवा एवं राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज और राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed