Sun. Aug 9th, 2026

विद्युत दरों के निर्धारण को लेकर बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष द्वारा किया गया जनसुनवाई का आयोजन

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभागार में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रस्तावित विद्युत दरों के निर्धारण को लेकर बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री आमिर सुबहानी द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

 

जनसुनवाई के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं, चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित कई औद्योगिक उपभोक्ताओं ने भाग लिया और अपने-अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ आयोग के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई में NBPDCL की ओर से मुख्य अभियंता (संचालन एवं संधारण), मुख्य अभियंता (वाणिज्य), मुख्य अभियंता (परियोजना), अधीक्षण अभियंता (राजस्व), अधीक्षण अभियंता (आपूर्ति), अधीक्षण अभियंता (सीजीआरएफ) तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) बेगूसराय एवं बरौनी सहित विद्युत विभाग के अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोग द्वारा सभी पक्षों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post