Wed. Jan 28th, 2026

कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन :: ‘भाजपा की राजनीति ही लोगों की सेवा रही है’ – संजय सरावगी

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जिले में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। आज रविवार को बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एकदिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे ।बेगूसराय में जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में भव्य अभिनंदन समारोह किया गया।

अभिनंदन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता, तेघरा विधायक रजनीश कुमार, नगर विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा , प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, क्षेत्रीय सह प्रभारी रविंद्र रंजन ,पूर्व विधायक श्री कृष्णा सिंह, ललन कुंवर सहित अन्य मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर व भारत माता के तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने किया।


‎‎
‎कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत उन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है।
‎‎उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस जनादेश को विकास, सुशासन और सेवा में परिवर्तित करें। भाजपा की राजनीति ही लोगों की सेवा रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है,पार्टी के हरेक कार्यकर्ता एक समान है ,भाजपा में न कोई बड़ा है न छोटा है ।

गिरिराज सिंह ने कहा कि छोटे कार्यकर्ताओं को भी शीर्ष पद पर बैठाने का काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही करती है। सवर्प्रथम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जीरोमाइल चौक स्थित राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उसके उपरांत भाजपा जिला कार्यालय से हाथी, घोड़ा एवं बैंड बाजा के साथ भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी एक खुले वाहन पर सवार होकर प्रेक्षागृह तक पहुंचे। सड़कों पर कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में जिला प्रभारी शशि रंजन उर्फ बबलू जी, वरिस्ठ भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पू, जिला महामंत्री कुंदन भारती,राकेश पांडेय, रामप्रवेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार, मृत्युंजय वीरेश,सुमित सन्नी,जिला मंत्री शुभम कुमार,पल्लवी कुमारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक शेखर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राम, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी सहित अन्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed