Mon. Oct 20th, 2025

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज 29 अगस्त को खेल विभाग बेगूसराय की ओर से खातोपुर से गांधी स्टेडियम तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम सहनी कर रहे थे. इस मैराथन दौड़ में खेल विभाग के सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक, विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट , तायकांडों के खिलाड़ी, शहर के संभ्रांत लोग, खेलो इंडिया स्मॉल केन्द्र खो-खो, कबड्डी के खिलाड़ी और जागरूक नागरिक शामिल हुए. यह मैराथन दौड़ गांधी स्टेडियम बेगूसराय में आ कर समाप्त हुआ.

गांधी स्टेडियम बेगूसराय में मैराथन दौड़ में शामिल सभी लोगों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. साथ ही सबों ने यह शपथ ली कि वह जीवन में हर रोज एक घंटा का समय खेल में देंगे और समाज में जाकर के लोगों को खेल के लिए जागरूक करेंगे.

इस अवसर पर खेल अधिकारी श्याम सहनी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में भारत को एक अलग पहचान दिलाई और उनकी बदौलत भारत ओलंपिक में कई बार स्वर्ण पदक जीता. एक साधारण परिवार से निकलकर अभाव में संघर्ष करते हुए खेल के द्वारा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. उनका जीवन युवकों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है.आज संपूर्ण राष्ट्र उनकी उपलब्धि को याद कर रहा है.

खेल अधिकारी ने सभी से खेल को लेकर के जागरूक होने की अपील की और कहा कि जीवन में खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करती है और हमें अनुशासित बनाती है. हम सब खेल के महत्व को समझें और लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें.

मैराथन दौड़ में शामिल खिलाड़ियों को खेल अधिकारी ने मेडल देकर सम्मानित भी किया.
इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, ब्रजेश कुमार, मणिकांत कुमार, शशिकांत, अंशु कुमार, खेलो इंडिया स्मॉल केन्द्र के प्रशिक्षक रीति कुमारी, सीमा कुमारी आदि मौजूद रहें.।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed