न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
शिक्षा विभाग , खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज आज से गांधी स्टेडियम बेगूसराय में हुआ.
युवा प्रतिभाओं को ओलंपिक तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आज शानदार आगाज गांधी स्टेडियम बेगूसराय में हुआ.
यह प्रतियोगिता 27 अगस्त से 30 अगस्त तक गांधी स्टेडियम बेगूसराय में आयोजित की जा रही है.
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया. उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक बेगूसराय श्याम सहनी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें.
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पूरे बिहार से खेल प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है. आज केंद्र सरकार और बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर कृत संकल्पित है. खेल को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. खेल से शारीरिक और मानसिक बल मिलता है. तथा समाज में एक जुटता का संदेश आता है. खेल के क्षेत्र में भी आज सुनहरा भविष्य है.खिलाड़ियों को नौकरियां मिल रही हैं. बेगूसराय में लगातार राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. शिक्षकों और अभिभावक को चाहिए ओ बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल खेलने को भी प्रेरित करें.
उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार ने कहा कि बेगूसराय खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. खेल हमें जीवन में अनुशासन का पाठ पढ़ाता है. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे सभी बच्चों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं.राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफ़ल हो ये बच्चें जिले का नाम रौशन करें.
जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है. मशाल खेल प्रतियोगिता स्कूली बच्चों के लिए एक बेहतर अवसर है उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का.
शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक श्याम सहनी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के 18 प्रखंडों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
कुल पांच खेल विधाओं एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग और वॉलीबॉल की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है. आज पहले दिन के खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (अंडर 14 और अंडर 16 बालक और बालिका ) का आयोजन हुआ.
खिलाड़ियों ,टीम प्रभारी और प्रशिक्षकों के लिए आवासन, खान-पान और उनके सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है. जिसके लिए विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है. खेल विभाग बेगूसराय पूरी तरह से इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मुस्तैद है.
मंच संचालक और उद्घोषक की भूमिका शिक्षक गौरव कुमार पाठक और रणधीर कुमार ने निभाई.
संगीत शिक्षक रूपेश कुमार और कविता कुमारी और उनकी टीम ने संगीत के माध्यम से खिलाड़ियों में जोश भरा.
इस पूरे आयोजन में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, मणिकांत चिरंजीवी, राजेश रौशन, शशिकांत, पिंकी,पल्लवी, लक्ष्मी आदि सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
आज के खेल प्रतियोगिता के परिणाम..
*600 मी दौड़ (अंडर 14 बालक) में
1st गुलशन कुमार
2nd हिमांशु कुमार
3rd अरनव कुमार
*600 मी दौड़ (अंडर 14 बालिका) में
1st ज्योति कुमारी
2nd खुशबू कुमारी
3rd क्रांति कुमारी
*800 मी दौड़ (अंडर 16 बालिका ) में
1st सोनाली कुमारी
2nd अभिलाषा कुमारी
3rd नीतू कुमारी
*800 मी दौड़ (अंडर 16 बालक) में
1st क्रिश कुमार
2nd सुमित कुमार
3rd मो. जाकिर
*लॉन्ग जंप (अंडर 14 बालक) में
1st अभिमन्यु कुमार
2nd अंकित कुमार
3rd नवीन कुमार
*लॉन्ग जंप (अंडर 14 बालिका) में
1st कोमल कुमारी
2nd प्रेरणा भारती
3rd सरिता कुमारी
*लॉन्ग जंप (अंडर 16 बालक) में
1st रितेश कुमार
2nd आदर्श कुमार
3rd आयुष कुमार
*लॉन्ग जंप (अंडर 16 बालिका में)
1st. ज्योति कुमारी
2nd. अंजली कुमारी
3rd. स्वाति कुमारी
*60 मी दौड़ (अंडर 14 बालक) में.
1st ओम कुमार
2nd विक्की कुमार
3rd प्रिंस कुमार
*60 मी दौड़ (अंडर 14 बालिका) में
1st अभिलाषा कुमारी
2nd सुमन कुमारी
3rd शालू कुमारी
*100 मी दौड़ (अंडर 16 बालक) में
1st अमित कुमार
2nd हिमांशु कुमार
3rd सिद्धार्थ कुमार
*100 मी दौड़ (अंडर 16 बालिका) में
1st प्रिया कुमारी
2nd प्रवीणा खातून
3rd निधि सिंह
*बॉल थ्रो (अंडर 14 बालिका) में.
1st श्रृति कुमारी
2nd प्रतिभा कुमारी
3rd अंशु कुमारी
*बॉल थ्रो (अंडर 16 बालिका) में.
1st मौसम कुमारी
2nd नीतू कुमारी
3rd शहनाज बेगम