Sat. Jul 12th, 2025

डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सक को किया गया सम्मानित

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय में शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में डॉ बिधान चंद्र राय की 143 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाई गई। सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में संपूर्ण क्रांति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा की आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी। भारत रत्न से सम्मानित विधान चंद्र राय जो गरीब मरीजों को निशुल्क सेवा किया करते थे उनके नाम से आज डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने और 14 वर्षों तक रहे। वे मुख्यमंत्री पद पर होते हुए भी प्रतिदिन एक घंटा गरीबों की सेवा करते थे। इस अवसर पर डॉक्टर ए के राय जी को आईएमए के पुनः छठी बार अध्यक्ष बनने की बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया गया।
डॉ ए के राय नेत्र विशेषज्ञ ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया, सम्मान किया और उन्होंने कहा कि हमारी जितने भी डॉक्टर्स हैं उनहे तन मन से सेवा करना चाहिए।
हमारे आदर्श डॉ बिधान चंद्र राय जी जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित कर दिया और वह निशुल्क चिकित्सा किया करते थे।

इस अवसरपे डॉ एम एन रहमानी जी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री रहते हुए भी अपना कार्य को कभी छोड़ा नहीं ऐसे महान व्यक्ति को मैं नमन करता हूं और अपने आगामी डॉक्टर को इन से प्रेरणा लेने का सलाह देता हूं साथ ही मैं आए हुए अतिथि गण को प्रणाम करता हूं।

नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों को बधाई दी और विधानचंद्र जी को सम्मान श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नगर निगम के उप मेयर अनिता राय ने कहा कि हमारे जिले में महान चिकित्सक हैं जो हमारे जिले के लिए भगवान स्वरूप हैं।

इस अवसर पर हिंदी साहित्यकार चंद्रशेखर चौरसिया, वार्ड पार्षद उमेश राय, जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ,नाथो साह , रमेश सिंह मुखिया बिक्रमपुर ,पवन शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति ,महिला सेल सचिव सुनीता देवी , डॉक्टर रंजन अनेकों ने डॉ विधान चंद्र राय जी को याद किया।

इस अवसर पर डॉ विधान चंद्र सिंह, डॉ रंजन सिंह, डॉ जावेद अख्तर, डॉ एम एन रहमानी, डॉ जितेंद्र को समानित किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed