दिनकर कला भवन के रिहर्सल स्पेस सेंटर में बहुरंग संस्था की प्रस्तुति नाटक उरूभंग का मंचन
बेगूसराय। 29 मार्च 2024
गुरुवार की संध्या बेगूसराय में स्थानीय दिनकर कला भवन के रिहर्सल स्पेस सेंटर में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित बहुरंग संस्था की प्रस्तुति नाटक उरूभंग का मंचन किया गया। इस नाटक की रचना महाकवि भास जिसे अनुवाद किया था भारत भूषण अग्रवाल ने और इसका निर्देशन अवध कुमार ठाकुर ने किया था। इस नाटक की प्रस्तुति में एक्टिव कल्चरल सोसायटी ने सहयोग किया। नाटक में महाभारत के दुर्योधन और भीम के बीच युद्ध का प्रसंग दिखाया गया। जिसमें कृष्ण की कूटनीति के कारण भीम दुर्योधन के जांघ पर बुरी तरह प्रहार करता है और दुर्योधन गंभीर रूप से घायल हो जाता है। घायल अवस्था में वह अपने सहयोगी, परिजन को मिलता है। इस घायल अवस्था में दुर्योधन अपने द्वारा किए गए कर्मों को याद करके पश्चाताप करता है और उनकी मृत्यु हो जाती है। इस गंभीर विषय को काफी सहज और सरल रूप में प्रस्तुत किया गया। नाटक में दुर्योधन की भूमिका कर रहे सिकंदर शर्मा, गांधारी की रेबी कुमारी, धृतराष्ट्र एवं सूत्रधार रंजन कुमार, बलदेव की भूमिका हरिकिशोर ठाकुर ने सशक्त अभिनय का परिचय दिया। दुर्जय एवं योद्धा तीन की भूमिका में विकास कुमार, योद्धा एक शुभम कुमार, योद्धा दो दिवाकर कुमार, अश्वत्थामा हरिश्चंद्र कुमार ने भी अपने अभिनय से दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। नाटक का संगीत रोबिन कुमार ने दिया जबकि प्रकाश परिकल्पना मनोज कुमार का था। वहीं रूप सज्जा अब्दुल्ला निजामी, वस्त्र विन्यास चंदा ठाकुर, मंच सज्जा सनोज कुमार और मंच संचालन इम्तियाजुल हक डब्लू ने किया। नाटक की समाप्ति के बाद संस्था के सचिव अवध कुमार ठाकुर ने अतिथि व कलाकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
नाटक से पूर्व वरिष्ठ रंग निर्देशक अनिल पतंग, अरविंद कुमार सिन्हा, विजय कुमार, सिकंदर कुमार को संस्था सचिव अवध कुमार ठाकुर एवं कलाकार फागुनी सिंह, नैनसी प्रिया, भारती कुमारी द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया और सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।