
पटना में राज्यपाल ने विद्यालय के चेयरमेन अभिषेक सिंह को किया सम्मानित
बेगूसराय। 18 मार्च 2024
बेगूसराय शहर के रतनपुर में स्थित सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल को बिहार के टॉप 20 बेस्ट स्कूल के रूप में चयनित किया गया। इसको लेकर विद्यालय के चेयरमेन अभिषेक सिंह को एजुकेशनल अल्केमिस्ट के रूप में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
के द्वारा सम्मानित किया गया। रेडियो सिटी 9.11 एफएम द्वारा पटना में आयोजित एजुकेशनल अलकेमिस्ट कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल द्वारा इन सभी टॉप 20 विद्यालयों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमेन अभिषेक सिंह ने कहा यह पूरे बेगूसराय जिले के लिए यह गौरव का क्षण है। आज महामहिम के हाथों सम्मान पाना मेरे लिए, मेरे विद्यालय परिवार के लिए और मेरे जिले के लिए सम्मान की बात है कि पूरे बिहार के स्कूल के सर्वे होने के बाद सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में चुना गया। उन्होंने कहा की पूरे बिहार में बेगूसराय को लोग औद्योगिक नगरी के नाम से जानते हैँ। मैं 2002 से जब विद्यालय की शुरुआत एक बच्चे से की और तब से लेकर आज तक यह कारवां बढ़ता गया। अभिभावकों का विश्वास और बच्चों की मेहनत ने आज विद्यालय के हजारों बच्चों को उनको मंजिल तक पहुंचाने में यथा संभव अपना दिया।
पूरा सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के सदस्यों का परिवार इस सम्मान के लिए धन्यवाद का पात्र है। मैं और मेरी पूरी टीम आगे भी पूरी लगन और मेहनत से बच्चों को शिक्षित करने के लिए काम करती रहेगी ताकि बच्चे का भविष्य बेहतर हो सके। विदित हो कि इसके पूर्व भी राष्ट्रपति भवन में विद्यालय के चेयरमेन और चार बच्चे सम्मानित हुए थे। इस अवसर पर राजपाल के द्वारा एजुकेशनल अल्केमिस्ट पुस्तक का भी विमोचन किया गया। जिसमें सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया है।