
बेगूसराय: 4 मार्च 2024
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लेटस इंस्पार बिहार के गार्गी चैप्टर द्वारा रविवार को पटना के जे डी विमेंस कॉलेज के गार्गी नारीशक्ति सम्मलेन 2024 कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। जिसमें बेगूसराय के स्वप्ना चौधरी, श्रुति वर्मा को सम्मानित किया गया। जहाँ स्वप्ना चौधरी को फिशरीज में अमूल्य योगदान के लिए गार्गी लीजेनडरी अवार्ड से सम्मानित किया गया,

वहीं श्रुति वर्मा को मिस बिहार और टॉप मॉडल बनने पर उन्हें गार्गी अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन दोनों को लेटस इंस्पार बिहार के संस्थापक आईपीएस व आईजी विकास वैभव ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस सम्मलेन में देश भर में स्थित 200 से ज्यादा बिहारी महिला और युवती को सम्मानित किया गया। वहीं लेटस इंस्पार बिहार के बेगूसराय कोऑर्डिनेटर बिंदु चौधरी को गार्गी अध्याय का ईयर ऑफ़ द गार्गी क्वीन चुना गया। इनको क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर पद्मश्री दुलारी देवी और पद्म श्री सुधा वर्गीस भी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन गार्गी अध्याय के चीफ कोऑर्डिनेटर बिहार प्रीति बाला, नेहा सिंह, शेरन इरम और दिव्या वत्स ने किया।