Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती मनाई गयी

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर बेगूसराय मे राजमार्ग-31 पर स्थित ‘सुभाष पार्क’ में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर श्री रोशन कुशवाहा, भा.प्र.से.,जिला पदाधिकारी, बेगूसराय, श्री सत्य प्रकाश, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफ़ाइनरी, डॉ प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री आशीष आनंद, उप महाप्रबंधक (ईएमएस) एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बेगूसराय के गणमान्य नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर श्री सत्य प्रकाश ने कहा, राष्‍ट्रीय आंदोलन के पराक्रमी नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने अदम्य साहस और नेतृत्व के द्वारा आज़ादी के संघर्ष मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जी के साथ मिलकर वर्षों के ब्रिटिश शासन को समाप्त कर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।”

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed