Sat. Jul 19th, 2025

राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक संपन्न, किया गया संगठन विस्तार

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

आज बुधवार को महानगर राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय बाघा में, किसान प्रकोष्ठ जिला राष्ट्रीय जनता दल की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू के अध्यक्षता एवं संचालन प्रधान महासचिव जय किशोर यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष धरतीपुत्र मोहित यादव एवं विशिष्ट अतिथि महानगर जिला अध्यक्ष श्री शिवजी महतो ने भाग लिया ,बैठक में किसान प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी ने भी भाग लिया , प्रेस के समक्ष किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रधान महासचिव की सूची प्रस्तुत किए। जो निम्न प्रकार हैं मनोनीत उपाध्यक्ष क्रमांक 1 मोहम्मद रुस्तम क्रमांक 2 महेंद्र राय क्रमांक 3 राकेश कुमार क्रमांक 4 अर्जुन जिला महासचिव सीताराम यादव प्रखंड अध्यक्ष की सूची निम्न प्रकार है क्रमांक 1 बछवारा प्रखंड संजो राय क्रमांक 2 भगवानपुर प्रखंड कामेश्वर यादव क्रमांक 3 प्रखंड बेगूसराय सदर अमरजीत यादव क्रमांक 4 प्रखंड मंसूर चक राकेश यादव क्रमांक 5 मटिहानी प्रखंड बबलू यादव क्रमांक 6 प्रखंड डंडारी प्रमोद कुमार चौरसिया क्रमांक 7 प्रखंड बरौनी अशोक कुमार यादव क्रमांक 8 प्रखंड चेरिया बरियारपुर सुधीर कुमार सिंह क्रमांक 9 प्रखंड खुदावनपुर हरे राम महतो क्रमांक 10 प्रखंड शाम हो विपिन यादव क्रमांक 11 प्रखंड नावकोठी पप्पू सिंह क्रमांक 12 प्रखंड बखरी पवन यादव क्रमांक 13 प्रखंड वीरपुर अरुण प्रसाद सिंह क्रमांक 14 प्रखंड बलिया छोटे लाल यादव क्रमांक 15 प्रखंड साहिबपुर कमल संजय कुमार यादव क्रमांक 16 प्रखंड तेघड़ा प्रमोद रजक क्रमांक 17 प्रखंड छोड़ ही सुनील कुमार क्रमांक 18 प्रखंड गढ़पुरा विजय कुमार यादव प्रखंड प्रधान

महासचिव का सूची निम्न प्रकार है दिनेश सिंह, अनुज साह, मनोज कुमार सिंह,सुरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, मोहम्मद नौशाद, सुधीर कुमार सिंह ,हरे राम महतो ,अभिषेक कुमार, प्रेमचंद भारती ,राम प्रसाद महतो ,अशोक यादव ,राजकुमार यादव, विपिन कुमार, रामाशीष राय, उमेश मालाकार, अशोक कुमार महंत,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष धरतीपुत्र मोहित यादव ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव, पार्टी के राज्य अध्यक्ष माननीय जगदानंद सिंह, बिहार सरकार की लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री देश की युवाओं की आवाज आर्थिक न्याय के महानायक माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठ सत्ता परिवर्तन के लिए व्यापक पैमाने पर संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। आज बेगूसराय जिला किसान प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा अपने संगठन को विस्तार किए हैं। इसके लिए जिला पार्टी की ओर से बहुत-बहुत बधाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री जनार्दन प्रसाद यादव ने कहा राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों की पार्टी है खास करके किसानों के लिए पार्टी के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है यह ऐतिहासिक कार्य है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेगूसराय महानगर जिला अध्यक्ष श्री शिवजी महतो ने कहा राष्ट्रीय जनता दल क्षमता मूलक समाज के पक्षधर है।

कार्यक्रम में उपस्थित मटिहानी प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव ,मैदा बभंगामा मुखिया श्री चंद्रशेखर यादव, पवन पोद्दार, पिछड़ा प्रकोष्ठ बेगूसराय प्रधान महासचिव श्री सुबोध कुमार चंद्रवंशी, श्री नरेश यादव, श्री नवीन महतो ,पप्पू कुमार यादव, पिंटू शर्मा ,महफूज आलम, छोटू कुमार ,माहेश्वरी यादव, दिलीप पासवान इत्यादि सैकड़ो की संख्या में साथी उपस्थित थे ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed