Fri. Jul 18th, 2025

कौशल किशोर वर्मा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

कौशल किशोर वर्मा
कौशल किशोर वर्मा

बेगूसराय। 14 दिसंबर 2023

कायस्थ सहित पुरे समाज के उत्थान लिए सतत कार्य करने वाले समाजसेवी सह श्रीचित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस पद पर उनका मनोनयन बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने पत्र जारी कर किया। इससे चित्रांश समाज सहित अन्य लोगों में ख़ुशी की लहर है। बेगूसराय स्टेशन रोड स्थित तिलक नगर निवासी कौशल किशोर वर्मा उर्फ कन्हैया जी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनय पर बेगूसराय अ.भा.का. म. के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिन्हा अधिवक्ता, जिला सदस्यता प्रभारी नवीन शंकर प्रसाद, जिला सहायक सचिव अखिलेश कुमार, आलोक रंजन सिन्हा, संजीव कुमार बुल्लू, संगठन सहायक सचिव राकेश कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि ब्रज मोहन प्रसाद, प्रेम प्रकाश सिन्हा, त्रिभुवन नारायण सिन्हा, चित्रगुप्त महापरिवार के महामंत्री सुनील कुमार सिन्हा आदि ने बधाई दी है। इस मनोनयन से जिले के सामान्य, मौलिक एवं सक्रिय सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला महामंत्री राजेश कुमार ने आशा व्यक्त आशा व्यक्त करते हुए कहा की श्री वर्मा के व्यापक सामाजिक एवं राजनितिक अनुभव का लाभ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को मिलेगा और कायस्थ समाज और भी संगठित एवं सशक्त होगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed