Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय : मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के तीसरे चक्र का की शुरुआत

मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन करते डीएम रोशन कुशवाहा व अन्य स्वस्थ्य अधिकारी
मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन करते डीएम रोशन कुशवाहा व अन्य स्वस्थ्य अधिकारी

नेशनल न्यूज़ टुडे
बेगूसराय : सोमवार 27 नवंबर,

डुमरी के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर में डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा के द्वारा सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के तीसरे चक्र का उद्घाटन किया गया। जिसमें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. गोपाल मिश्रा, विश्व स्वास्थ्य संगठन, बेगूसराय इकाई के डा. गितीका शंकर, यूनिसेफ के राजेश कुमार, यूएनडीपी के मंतोष कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

इस चक्र में जिले का लक्ष्य निम्न प्रकार है:-
कुल चयनित सत्रों की संख्या 1205 है जिनमें अर्बन -19 ग्रामीण-1008 है।
वहीं हाई रिस्क एरिया 570 है जिनमें अरबन 65 और ग्रामीण 506 है।

इसी तरह कुल लक्षित लाभार्थी की संख्या 0 से 2 वर्ष में 10280 है जिनमें अरवन-1533 और ग्रामीण 8747 है।
2 से 5 वर्ष में लक्षित लाभर्थियों की संख्या 2015 है जिनमें अरवन-337 और ग्रामीण 1681 है।
गर्भवती में लक्षित संख्या 1897 है जिनमें अरवन 299 और ग्रामीण 1598 है।

एमआर 1 से छुटे हुए लाभार्थी :-1856 है जिनमें अर्बन 227 और ग्रामीण 1429 है।

एमआर 2 से छुटे हुए लाभार्थी 1567 है जिनमें अर्बन 162 और ग्रामीण 1405 है।

कुल लक्षित लाभार्थी 0 से 5 वर्ष में 12295 है।

कुल लक्षित गर्भवती 1897 है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed