Sun. Jul 20th, 2025

बेगूसराय :: कबड्डी खेल हेतु 10 नवंबर शुक्रवार को खिलाड़ियों का होगा चयन

 

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जिले में खेलो इंडिया योजना के तहत कबड्डी खेल विधा के स्मॉल सेंटर का संचालन, विभागीय निर्देश के आलोक में दिनांक 14 नवंबर 2023 से किया जाना है, उक्त केंद्र में कबड्डी खेल विधा हेतु कुल 30 प्रशिक्षुओं को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के द्वारा चयनित प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना है।

विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा बेगूसराय जिले में खेलो इंडिया योजना अंतर्गत कबड्डी खेल विधा हेतु स्मॉल सेंटर के लिए रीती कुमारी को प्रशिक्षक के रूप में चयन किया गया है। उक्त केंद्र में प्रशिक्षण गैर आवासीय होगा।

श्री निशांत कुमार वरीय उप समाहर्ता-सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय के द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण सुबह एवं शाम 3 घंटे यथा सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे पूर्वाह्न तक एवं संध्या में 4:00 बजे से 7:00 बजे अपराह्न तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस केंद्र में सरकारी या निजी विद्यालय में अध्यनरत अंडर- 14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका को मिलाकर कुल 30 प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।

यह चयन प्रतियोगिता दिनांक 10 -11- 2023 को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में सुबह 10:00 बजे प्रारंभ किया जाएगा। खिलाड़ियों की आयु वर्ग की गणना दिनांक 31 दिसंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed