Fri. Jul 18th, 2025

गोवा में अयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतियोगिता सचिव बने बेगूसराय के रजनीश भास्कर

न्यूज डेस्क, विजय कुमार सिंह।।

गोवा में चल रही 37वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कुल 43 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश के 10हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन के समय गोवा के खेल मंत्री, खेल सचिव, वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहदेव यादव और प्रतियोगिता निदेशक के सुब्रमण्यम के साथ-साथ अन्य अतिथि भी उपस्थिति रहे।

अलग अलग राज्यों से सैकड़ों तकनीकी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। श्री सहदेव यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटलिफ्टिंग सह कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ की अनुशंसा पर बेगुसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी-1 रेफरी रजनीश भास्कर को भारोत्तोलन खेल के लिए प्रतियोगिता सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

श्री भास्कर इसके पहले भी नेशनल गेम्स सहित कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके है। वेटलिफ्टिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर को शुरू हो चुका है और 29 अक्टूबर को समाप्त होगा।

प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन कारवाने के लिए सीनियर इंटरनेशनल श्रेणी-1 रेफरी के सुब्रमण्यम को प्रतियोगिता निदेशक श्रीमती सबीना यादव, प्रदीप शर्मा, राजेश कुमार, हंसा मनराल, जी पी शर्मा, श्यामला सेठी, आनंद गौड़ा, गीता आनंद को जूरी की जिम्मेदारी दी गई है।

टेक्निकल ऑफिसियल्स के रूप में यशपाल सिंह , योगेन्द्र, अमरनाथ त्यागी, विजय हुडा, श्रीसेराम, राज कुमार जामवाल, सुनीत चोपड़ा, मिलली चोपड़ा,अंजू शर्मा विशाल चौधरी, पूरन भट्ट, बिकू सरिता, रेनू मोहंती, कोमलप्रीत कौर, आकांशा कामले, प्रांजल की भी नियुक्त किया गया है।

श्री भास्कर को प्रतियोगिता सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार केसरी, महासचिव, सुरेश प्रसाद, उपेन्द्र कुमार, बेगसुसराय जिला भारोत्तोलन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार, सचिव भूपति गौतम, फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, रंजीत गुप्त, दिनकर भारद्वाज, राजीव कुमार, गौरव कुमार, अनुपमा सिंह रोहन कुमार सहित जिले के सभी खेल पढाधिकारियो ने शुभकामनायी और बधाई दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed