Thu. Mar 26th, 2026

महिला ने जन्म दी एक साथ तीन पुत्रों को :: तीनों बच्चे स्वस्थ

 

भगवानपुर(बेगूसराय) ::–

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में सोमबार के रात्रि में जगदीशपुर गांव निवासी सुजीत राम की पत्नी सरिता देवी ने एक साथ बारी-बारी से तीन स्वस्थ पुत्रों को जन्म दिया।

उक्त तीनों बच्चों का वजन क्रमशः 885, 775 एवं 475 ग्राम के थे। इसकी जानकारी पीएचसी के डॉक्टर अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे पूर्णरूप से स्वस्थ है।

तीन बच्चों का एक साथ जन्म लेने की जानकारी मिलते ही उनके परिवार एवं ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। उक्त बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। तीन स्वस्थ बच्चों का एक साथ जन्म लेने की चर्चा पुरे प्रखंड क्षेत्र में जोड़ों की है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed