Wed. Feb 12th, 2025

थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तोड़फोड़ करने वाले अभियुक्तों के घर ढोल बजाकर चिपकाया गया इश्तिहार

भगवानपुर, बेगूसराय।।
भगवानपुर थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ फोर कर  समान को क्षति ग्रस्त करने और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में न्यायलय से जारी  इश्तिहार को ढोल बजाकर  चिपकाया गया अभियुक्त के घर।
https://youtu.be/zmdT8Qw0Huw
भगवानपुर थाना  एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  तोड़ फोड़  कर थाने  और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की  समान को तोड़ कर क्षति ग्रस्त कर देने  तथा पुलिस पर  हमला कर  घायल कर देने मामले में भगवानपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी  कांड संख्या  29/23 में  फरार अभियुक्त
दहिया निवासी  सिकंदर महतो के पुत्र विकास महतो, अवधेश महतो के पुत्र जितेंद्र महतो, अकलू सदा के पुत्र नरेश सदा, खंतर सदा के पुत्र नवीन सदा, उमा तांती के पुत्र रोहित कुमार, नवटोलिया निवासी  भोला सदा के पुत्र राजा सदा ,वलेश्वर् सदा के पुत्र राकेश सदा, रूकेश महतो के पुत्र धीरज कुमार के घर न्यायलय के द्वारा जारी इश्तिहार  को ढोल बजाकर थाने के एएसआई  विनीत  झा एवं अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार एएस आई महेश प्रसाद  द्वारा चिपकाया  गया और प्रेरित किया गया की जल्द ही अभियुक्त को  सरेंडर कराए  सरेंडर नही कराने पर  न्यायलय द्वारा फिर जारी किए गए कुर्की के आदेश पर  घर का कुर्की जप्ती की जाएगी।
https://youtu.be/yLvQeiAFGRA
इधर  इश्तिहार चिपकाए जाने से  अभियुक्त के परिजनों में हरकंप मच गया एवं  ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाए जाने से स्थानीय लोगों में फिर से घटना की चर्चा तेज हो गई। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि थाना कांड  संख्या  29/23 के सभी 8 फरार अभियुक्त  के घर इश्तिहार चिपकाया गया  है। सभी फरार  अभियुक्त के परिवार बालों से कहा गया है की जल्द से  जल्द न्यायलय में सरेंडर कराए नही तो कुर्की जप्ति की करवाई की जाएगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed