Mon. Jul 21st, 2025

“स्टैंड नहीं तो बैरियर नहीं” के नारों के साथ विकासशील इंसान पार्टी ई रिक्शा यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन 

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

वीर कुंवर सिंह चौक पर बैरियर की अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी ई रिक्शा यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया।

 

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी ई रिक्शा यूनियन अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर निगम के द्वारा बैरियर वसूली के नाम पर संवेदनहीन रवैया अपनाया जा रहा है। बेगूसराय के हर चौक चौराहे पर एक राक्षस खड़ा है जो गरीब E रिक्शा चालको को प्रताड़ित करता है। मारपीट की वजह से एक गरीब E–रिक्शा चालक की जान भी चली गई है। उनके साथ मारपीट और गाली गलौज तो आम बात है।

वीर कुंवर सिंह चौक पर हो रही बैरियर की अवैध वसूली पर युद्ध स्तर पर रोक लगाने की मांग करता है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन के उत्तर चलने बाले ई रिक्शा चालकों के लिए नगर निगम के द्वारा ना तो स्टैंड की व्यवस्था की गई है ना ही किसी प्रकार की सुविधा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की मेहरबानी पर ई रिक्शा स्टैंड चल रहा है। ऐसी स्थिति में नगर निगम के द्वारा बैरियर वसूली पूर्णरूपेण अवैध है। मांगों की पूर्ति नहीं होने पर विकासशील ई रिक्शा यूनियन के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे।

कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने किया। मौके पर अजय राम, सुभाष यादव, मोहम्मद इरशाद, संतोष कुमार, मोहम्मद इस्माइल, उमेश साहनी, दीपक पासवान, साहिल सिन्हा, दिनेश राम, अखिलेश महतो, के साथ कई लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed