Wed. Dec 24th, 2025

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कला, संस्कृति पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में आरसीपीएसएम आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज लोहिया नगर के प्रांगण में सुलोचना सामाजिक संस्था के द्वारा कला संस्कृति पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पिंकी देवी व नवनिर्वाचित उपमहापौर श्रीमती अनिता राय, पूर्व महापौर संजय कुमार, विश्वरमन सिंह राजू, वार्ड पार्षद उमेश राय, अशोक कुमार सिन्हा, प्रीति सिन्हा, सीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

क्विज प्रतियोगिता में कुल 10 टेबल बनाया गया था जिसमें प्रत्येक टेबल पर 4-4 बच्चे का ग्रुप बनाया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले ग्रुप को दिलीप कुमार सिन्हा, समीर शेखर सिन्हा, उमेश राय, मनोहर सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वही बच्चों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पिंकी देवी ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हर माह होना चाहिए। इससे बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ तार्किक ज्ञान का भी विकास होगा।

वही सुलोचना सामाजिक संस्था के सचिव रविंद्र मनोहर ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए क्विज प्रतियोगिता का होना बहुत ही जरूरी है। इससे बच्चों के अंदर आत्मविश्वास जगता है।

मौके पर जज के रूप में इंद्रमोहन प्रसाद, अजय कुमार सिन्हा, राजन कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed