Fri. Jul 18th, 2025

जिला स्तरीय तरंग खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेगूसराय का करेगे प्रतिनिधित्व 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिले में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय तरंग खेलकूद प्रतियोगिता 2022 के तीसरे और अंतिम दिन आज गाँधी स्टेडियम में कबड्डी (बालक) एवं कबड्डी (बालिका), बी.पी.उच्च विद्यालय में खो-खो (बालक), मटिहानी उच्च विद्यालय के मैदान में फुटबॉल (बालक) अंडर 17 आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

कबड्डी बालिका का फाइनल मैच बरौनी प्रखंड और साहेबपुरकमाल प्रखंड के बीच खेला गया। जिसमें बरौनी प्रखंड की टीम ने साहेबपुरकमाल प्रखंड की टीम को 33-9 के अंतर से हराया।

कबड्डी बालक के फाइनल मुकाबले में साहेबपुरकमाल प्रखंड की टीम ने बरौनी प्रखंड की टीम को 28-24 से हराकर विजेता बनी।

फुटबॉल बालक में मटिहानी की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में पेनाल्टी शूट-आउट में 3-2 से हराकर चैंपियन बना।

खो-खो बालक में वीरपुर प्रखंड की टीम ने तेघड़ा प्रखंड की टीम को 17-11 से हराकर विजेता बनी

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता- सह- निशांत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आज के खेल का सुभारम्भ करते हुए कहा की खिलाड़ी को हमेशा देश के लिए खेलने का सपना देखना चाहिए। खेल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से खेलना चाहिए। बिहार सरकार राज्य में खेल-खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। करोनाकाल में भी वित्तीय परेशानी के बावजूद खेल विभाग के फंड में कोई कटौती नही की गई है, सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खेलो में पदक लेने पर नौकरी के साथ नगद पुरुस्कार भी दे रही है।


साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में खेल भवन तथा हर प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण करवा रही है।

मटिहानी उच्च विद्यालय के मैदान में फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलते हुए जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री भुवन कुमार ने कहा कि बेगूसराय खेलों के क्षेत्र में उर्वर धरती है। खेलो को आगे बढ़ाने में हमलोग का हरसंभव मदद रहेगा। विभिन्न मैदानों को खेलो के उपस्कर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मटिहानी उच्च विद्यालय में बनने वाले स्टेडियम पर भी चर्चा कर उसे जल्द बनवाने की बात कही।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री निशांत कुमार, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, रौशन कुमार, अमन कुमार, एथलेटिक्स संघ के सचिव दीपक दीप, मौजूद थे।

दिनांक 15 से 17 तक सभी खेल के प्रतिभागी खिलाड़ियों को सुधा डेयरी बरौनी की ओर से अल्पाहार के रूप में सुधा स्पेसल (राबड़ी) एवं लस्सी उपलब्ध करवाया गया है।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री निशांत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षकों, मीडिया कर्मियों एवं विभिन्न खेल संघों के सहयोग से एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आयोजित खेलों के बेगूसराय जिला टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेगूसराय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षिका पिंकी कुमारी, पल्लवी कुमारी, सोनम कुमारी, मिना कुमारी, बबिता कुमारी, शिक्षक अरविंद सिंह,रामबाबू,राजेश कुमार,अशोक कुमार,देवेंद्र सिंह,गौरव कुमार,अरुनव पंकज,ब्रजेश कुमार, संदीप कुमार,सपन कुमार,कन्हैया भारद्वाज का सहयोग प्राप्त हुआ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed