बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बिहार में न आंधी न तूफान, अब एक और पुल टूटने का मामला बेगूसराय से आया है। जिले के साहेबपुर कमाल में बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बीच से ही टूट गया है।
आपको बता दे कि इस पुल का निर्माण 9 साल पहले ही हुआ था। यह पुल बीच से ही टूटकर पानी में गिर गया। जान कर आपको आश्चर्य होगा कि कुछ दिन पहले ही इस पुल में दरार आ गई थी।
साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के रहुआ पंचायत और विष्णुपुर आहोक पंचायत के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल रविवार की रात अचानक दो हिस्सों में बट गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त पुल पर कोई भी वाहन का आवागमन नहीं हो रहा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विगत 2 दिनों से यह पुल सुर्खियों में था। दरअसल, पुल टूटने से पहले इसमें बड़ी दरारे आ गयी थी।
पुल की जांच के लिए इंजीनियर की विशेष टीम भी बुलाई गई थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 5 साल पहले यह पुल बनकर तैयार हुआ था।
मां भगवती कंस्ट्रक्शन बेगूसराय के द्वारा 1343.32 लाख की लागत से 23 फरवरी 2016 से यह पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। महज 1 साल बाद 22 अगस्त 2017 को यह शानदार पुल बनकर तैयार हो गया। आज 5 साल बाद यह पुल टूट कर दो हिस्सों में बांट चुका है।
पुल टूट जाने के कारण इस इलाके के हजारों लोग प्रभावित होंगे।
मालूम हो की काफी लंबे समय से उठ रही मांग के बाद बूढ़ी गंडक नदी पर इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई, जो बनकर तैयार था। इस सब के बीच पुल पर परिचालन ठीक से शुरू भी नहीं हुआ कि पुल में कई जगहों पर दरार आ गई। इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय तक इस मार्ग के अवरुद्ध रहने के कारण इस इलाके के हजारो आबादी प्रभावित होगी।