बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय जिलान्तर्गत प्रथम चरण में नगर परिषद बरौनी, तेघड़ा, बीहट एवं बलिया में मतदान कल रविवार को को निर्धारित है। जिसकी सभी तैयारियाँ बेगूसराय पुलिस के द्वारा कर ली गई है।
नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के अवसर पर प्रथम चरण में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु कुल 330 पुलिस पदाधिकारियों एवं 1248 बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
138 मतदान भवनों में कुल 289 मतदान केन्द्रों बनाया गया है, जहाँ पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने हेतु 7 Static Surveillance Team एवं 07 Flying Squad Team का गठन किया गया है।
कुल 125 पी०सी०सी०पी० बनाया गया है, जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
कुल 23 जोनल एवं 04 सुपर जोनल बनाया गया है।
किसी भी अपात स्थिति से निपटने हेतु थाना स्तर पर 25 Moter cycle Q.R.T टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो 24 घंटे भ्रमणशील रहेंगे।
अनुमंडल स्तर पर 03 नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
EVM सुरक्षा हेतु 04 वज्रगृह बनाया गया है, जहाँ 24 घंटे त्रुटिरहित सुरक्षा हेतु बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ मतदान के दिन Q.R.T टीम एवं रसिंग बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
मतदान के पूर्व से ही सीमा सील एवं चेकिंग प्वाइंट हेतु समस्तीपुर, पटना, दरभंगा, खगड़िया एवं मुंगेर की सीमा पर पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति कर सीमा सील की जा रही है।
ई०भी०एम० कलेक्शन हेतु जी०डी० कॉलेज (बरौनी, तेघड़ा) एवं बाजार समिति ( बीहट, बलिया) हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
नगरपालिका आम निर्वाचन के अवसर पर द०प्र०स० की धारा 107 / 116 के तहत 914 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है। जिनपर द0प्र0स0 107 के तहत कार्रवाई की उनसे 05 लाख का बॉण्ड भराया गया है। कई उम्मीदवार जिनपर कांड दर्ज है उनसे भी 05 लाख का बॉन्ड भराया गया है।
नगरपालिका आम चुनाव 2022 के अवसर पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा 03 के अन्तर्गत 36 अपराधकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिलाबदर किया गया है।
फर्जी वोटिंग करने वालों पर गिरफ्तारी एवं FIR दर्ज करने का आदेश पुलिस कप्तान द्वारा सभी थानों को दिया गया है।
प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सादे लिवास में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर-8540036840