बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बछवाड़ा थानान्तर्गत 01 दिसंबर को घटित गला रेत कर छोटू कुमार हत्याकांड का 48 घंटो में खुलासा हो गया है। हत्याकांड में संलिप्त 03 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि 01 दिसंबर की रात्री करीब 11:00 बजे छोटू कुमार पे0 दिनेश महतो सा0 चमथा बड़खुट थाना-बछवाड़ा जिला- बेगूसराय की हत्या गला रेत कर कर दी गयी थी तथा मृतक के ही नवनिर्मित मकान में सीढ़ी के नीचे फेंक दिया गया था। मृतक के पिता दिनेश महतो के लिखित आवेदन के आधार बछवाड़ा थाना काण्ड स०-312/22 दिनांक-02.12.22 धारा-302 / 324 / 34 भा0द0वि० के अन्तर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए कांड का उदभेदन एवं हत्या कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा श्री रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें अंचल निरीक्षक तेघड़ा पु०नि० राजीव कुमार लाल, पु०अ०नि० अजीत कुमार थानाध्यक्ष बछवाड़ा थाना पु०अ०नि० अरबिन्द कुमार सुमन, बछवाड़ा थाना, स०अ०नि० अबोध कुमार सिंह, बछवाड़ा थाना, सशस्त्र बल बछवाड़ा थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।
गठित टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस काण्ड में संलिप्त 01 पप्पु राम पे० अर्जुन राम सा कबाय थाना- घटहो ओ०पी० जिला- समस्तीपुर 02. संजय राम पे० रामबालक राम उर्फ बौधी राम एवं 03 श्याम बाबु राय पे स्व० भुना राय सा0 चमथा बड़खुट थाना – बछवाड़ा जिला- बेगूसराय को घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू एवं मृतक के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा अपनी संलिप्ता इस हत्याकांड में स्वीकार किया गया है।
घटना का कारण यह है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के घर की महिला सदस्यों के साथ मृतक का प्रेम प्रसंग था। इस बात की खबर जब अभियुक्तों को पता चली तब क्षुब्ध होकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर- 8540036840