बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बबूराही गाँव में रास्ता हेतु भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई थी। इस मारपीट के क्रम में दबंगों के द्वारा हथियार, गोली लहराकर दबंगई करते हुए इस मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
जिसका वीडियों एवं वादी कृष्णनंदन यादव पे० स्व० सीताराम यादव सा0 बाबूराही थाना साहेबपुर कमाल जिला- बेगूसराय के लिखित आवेदन के आधार पर साहेबपुर कमाल थाना कांड सं0 315 / 22. दिनांक 18.11.22 धारा -147/148/149/447 / 307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया।
पुलिस कप्तान बेगुसराय के द्वारा इस घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया कुमार वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमे पु०अ०नि० दिनेश कुमार थानाध्यक्ष साहेबपुर कमाल, पु०अ०नि० राकेश कुमार सा०कमाल, पु०अ०नि० अमित सिंह, सा०कमाल, Vajra टीम, चीता बल एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।
गठित टीम के द्वारा प्रभावकारी छापेमारी करते हुए हथियार लहरा रहे अपराधियों में से 03 अपराधकर्मियों को 03 देशी कट्टा, 01 लाईसेंसी हथियार, 03 गोली का खोखा, 11 जिन्दा कारतूस 0.315 एम0एम0 का एवं 08 जिन्दा कारतूस ( बन्दुक का गोली) के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके कारण भूमि विवाद से संबंधित बड़ी घटना को रोका जा सका।
अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास :-
01. वशिष्ठ यादव पे0 सिंहेश्वर यादव स० बाबुराही वार्ड नं0 03 थाना- साहेबपुर कमाल जिला- बेगूसराय।
02 हरिश्चन्द्र यादव उर्फ छीना यादव पे० स्व० देवन यादव वार्ड न0 03 थाना साहेबपुर कमाल जिला- बेगुसराय।
03. पारो यादव पे० स्व० देवन यादव सा० वार्ड नं0 03 थाना- साहेबपुर कमाल जिला- बेगूसराय।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840