Fri. Jul 18th, 2025

जदयू जिला महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, सदस्यता अभियान एवं महिला प्रकोष्ठ की मनोनयन पत्र दिया गया

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिला जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ की बैठक सदस्यता अभियान एवं महिला प्रकोष्ठ की मनोनयन पत्र, सतर्कता एवं जागरूकता अभियान को लेकर जिला जदयू कार्यालय में हुई।

जिसकी अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष फातिमा खातून ने की। इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पूर्व विधायक मंजू कुमारी, साधना सदा रीना चौधरी थी। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष श्री रुदल राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण कर इस प्रदेश में एक मिसाल कायम किया।

उन्होंने पंचायती राज में 50% आरक्षण दिया। जिस कारण वैसे समाज के लोगों को मुखिया, पंचायत समिति, जिला परिषद के अध्यक्ष और प्रमुख महिला लोग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण मिलने से पुलिस सेवा में ज्यादातर महिलाएं बिहार का नाम रोशन कर रही है। बिहार पहला राज्य है। जहां देश स्तर पर सबसे ज्यादा महिला पुलिस है। उन्होंने महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए 1000000 रूपया 0% ब्याज पर एवं ₹500000 का अनुदान दिया जा रहा है। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज बड़े पैमाने पर महिला रोजगार कर उद्यमी बन रहे हैं।

महिला सदस्यता अभियान, जिला प्रभारी पूर्व विधायक मंजू कुमारी ने कहीं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी अब महिलाओं को इतना मान सम्मान दिया है। हम महिलाओं का भी धर्म बनता है कि हम मुख्यमंत्री जी के विकास योजनाओं की जानकारी गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चलाकर महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगे।

बेगूसराय महिला जिला अध्यक्ष फातिमा खातून ने कहा आप सभी महिला प्रखंड अध्यक्ष और पार्टी के जिला महिला पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड एवं पंचायत में जाकर सदस्यता अभियान को रफ्तार दें। आप लोग पार्टी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बने हैं। हमने अभी आपको मनोनयन पत्र और सदस्यता रसीद दी है। आप सभी महिला साथी सदस्यता अभियान को जल्द से जल्द पूरा करें।

पार्टी के जिला प्रभारी साधना सदा ने कहा आप सभी महिलाएं 27 सितंबर 2022 को प्रखंड में जो सतर्कता एवं जागरूकता मार्च में अपने-अपने प्रखंड में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी कर सामाजिक सौहार्द भाजपा के द्वारा जो बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है उसका विरोध मार्च के माध्यम से करेंगे।

महिला नगर अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह ने कहा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराबबंदी कर हम महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किए हैं। इसलिए हम सभी महिला बहने बढ़-चढ़कर सदस्यता अभियान को गति दें।


इस बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, अस्मत खातून, बीना देवी, डॉ शोभा देवी, अनीता झा, रंजू देवी, अनु कुमारी, निरूपा राय, अनीता मिश्रा, नूतन मिश्रा, जदयू नेता अमर कुमार, धनिक लाल दास, जिला उपाध्यक्ष अरुण महतो, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पटेल सहित सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस बैठक की धन्यवाद ज्ञापन जदयू महिला उपाध्यक्ष मोनिका कुमारी ने किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed