बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय परिसदन सभागार भवन में बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल संगठन प्रभारी श्री रणविजय साहू माननीय विधायक मोरवा विधानसभा एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रंजू देवी की उपस्थिति में रणविजय साहू जी के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल सांगठनिक चुनाव वर्ष 2022 से 2025 को लेकर प्रेस वार्ता किय गया।
प्रेस को संबोधित करते हुए मोरवा विधानसभा विधायक श्री रणविजय साहू ने कहा पूरे भारत में मात्र एक राष्ट्रीय जनता दल ऐसी पार्टी है जो संगठन में भी आरक्षण का प्रावधान है। राष्ट्रीय जनता दल का संविधान नीति, सिद्धांत पूर्णरूपेण लोकतांत्रिक हैं। देश की एकता अखंडता के प्रतीक हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के द्वारा शोषित वंचित दलित पिछड़ा गरीब वर्गों को शिवा का मूल मंत्र हम लोगों को पढ़ाया गया है। उनके बताए गए मार्गों पर चलकर तेजस्वी प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगदानंद सिंह जी के नेतृत्व में संपूर्ण बिहार में सदस्यता अभियान चलाया गया।
सदस्यता अभियान के क्रम में जन जन तक पार्टी के मूल सिद्धांतों से परिचय कराया गया। बेगूसराय जिला को सदस्यता अभियान के तहत जो लक्ष्य दिया गया था। पार्टी के विधायकों, पार्टी के नेताओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने लक्ष्य के करीब पहुंचने का कार्य किया। पार्टी के द्वारा निर्धारित समय पर संगठन का चुनाव आरंभ है। जिले में सभी पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का निर्वाचन हो चुका है। निर्वाचन के वक्त सभी साथियों को निर्देशित किया गया है। पंचायत से लेकर प्रखंड से जिला तक वही साथी निर्वाचन में भाग लेंगे जो पार्टी के क्रियाशील सदस्य हैं। क्रियाशील साथी ही पंचायत अध्यक्ष या अन्य पद पर निर्वाचन हो पाएंगे।
संगठन से बड़ा कोई नहीं होते हैं। दल में संगठन के बल पर ही कोई साथी विधायक बनते हैं कोई साथी सांसद बनते हैं या अन्य पदों पर रहते हैं।
प्रेस वार्ता में उपस्थित श्री राजवंशी महतो विधायक चेरिया बरियारपुर विधानसभा, उपेंद्र पासवान पूर्व विधायक बखरी विधानसभा, जिला अध्यक्ष मोहित यादव, प्रदेश महासचिव डॉ अशोक यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुड्डू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद गालिब, किसान सेल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, पिंटू, अशोक पासवान, अजय कुमार चंद्रवंशी, देवेंद्र यादव, सूर्यनारायण महतो, डॉ राम कैलाश महतो, रामसखा महतो, साहेब पासवान, मुखी भगत, मोहम्मद नौशाद, रामानंद यादव, वीरेंद्र यादव, किरण देवी, सुमन देवी, दर्जनों प्रखंड प्रवेशक उपस्थित थे।