Sat. Jul 19th, 2025

बक्सर में शिक्षा व्यवस्था चौपट, व्यवस्था ऐसी हो की नेता से किसान तक के बच्चे पढ़े एक विद्यालय में – अनिल कुमार

बक्सर ::–

बबलू कुमार :-

लोकसभा चुनाव को लेकर जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने बक्सर लोकसभा के ब्रहमपुर प्रखंड अंतर्गत बगेन- गोला मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित किया। सभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष सह बक्सर लोकसभा क प्रत्याशी अनिल कुमार ने कहा कि आज बक्सर में शिक्षा व्यवस्था चौपट है। बाबू और बाबा ने बक्सर के लोगों को शिक्षा से दूर रखा है। इस कारण से बक्सर शिक्षा के मामले में अत्यंत पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आम जनता के बेटे-बेटीयों के लिए शिक्षा आज एक बड़ी चीज बन गई है। शिक्षा की एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। जिसमें नेता से लेकर आईएस तथा किसान के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़े।


समान शिक्षा व्यवस्था लागू कर ही क्षेत्र तथा प्रदेश की तरक्की हो सकती है। साथ ही आज एक भी इस तरह का अस्पताल नहीं है जहां सभी तरह का इलाज संभव हो सके। बक्सर के लोग अपने इलाज के लिए बक्सर ही नहीं बल्कि बिहार के बाहर जाने को मजबूर हैं। उनके लिए बक्सर में उचित दवाइयां भी नहीं उपलब्ध हैं। साथ ही इलाज अत्यंत महंगा होने के कारण आज बक्सर की आम जनता के बजट से बहुत बाहर की चीज हो गई है।बक्सर के सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था चरम पर है और इलाज के अभाव में लोगों की मृत्यु हो रही है। अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने के कारण इलाज के दौरान लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है।
जब कि बक्सर के बर्तमान सांसद भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री हैं। उसके बाद भी बक्सर लोकसभा के जनता को दवाई भी नही मिलता हैं ।
इतना ही नहीं बक्सर में आज एक भी महिला कॉलेज नहीं है। बक्सर की बेटियां पढ़ने के लिए कहाँ जाएं? क्या यहां की बेटियां किसी तरह सिर्फ इंटर तक कि शिक्षा प्राप्त करें? उनके लिए उच्च शिक्षा की बात महज दिवास्वप्न बनकर रह गई है। ऐसे में बेटी पढ़ाने की बात कहां सार्थक रह गई हैं?
किस तरह की महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करना चाहते हैं? उन्होंने बेटियों को उचित शिक्षा से दूर रखकर बक्सर की तमाम बेटियों के साथ अन्याय किया है। स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भी क्षेत्र में बेटियों और महिलाओं के लिए उचित स्वास्थ्य व्यवस्था भी सुनिश्चित नहीं करवा पाए। महिला सशक्तिकरण का ढोंग करने वाले सांसद बताएं कि क्षेत्र की महिलाएं अपने स्वास्थ्य संबधी समस्याओं के लिए कहाँ जाएं?
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार के साथ युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश महासचिव चक्रवर्ती चौधरी, महिला अध्यक्ष कुशावति चौधरी, प्रदेश सचिव मंटू पटेल, ब्रहमपुर प्रखंड प्रमुख फादर चौधरी, उप प्रमुख गोरख यादव, चौगाई प्रमुख ऋषिकांत जी, बगेन सरपंच अखिलेश सिंह, पूर्व सरपंच बगेन सुरेश यादव, नचाप पंचायत मुखिया वीर सिंह, जोगिया पंचायत मुखिया संजय मिश्रा, चंदन सिंह, नन्द सिंह, अखिलेश यादव ,चंदन चौधरी ,पप्पू पटेल , चुन्नु सिंह, प्रियरंजन चौधरी ,कृष्ण मुरारी , प्रियरंजन चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed