@ पुलिस की तत्परता से बच्ची नर्क में जाने से बची, महज़ 12 घंटे में किया बरामद
भगवानपुर, बेगूसराय, NNT.
प्रखंड क्षेत्र में अजीबोगरीब रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना घटित हुई। इस घोर कलयुग में नाते रिश्ते तार तार हो रहे हैं, बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं है। वर्तमान समय में पैसा पवित्र रिश्ता पर भारी पर रहा है। पैसे के सामने रिस्ता कोई अहमियत नहीं रखता।
रिस्ते को कलंकित करने वाला इसी तरह का एक मामला तेयाय ओपी क्षेत्र से प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेयाय ओपी क्षेत्र के तकिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित तेयाय पाठक टोला निवासी पंकज कुमार पाठक ने रविवार की शाम तेयाय ओपी में आवेदन देकर गुहार लगाया कि उसका भाई प्रियांशु पाठक 25जून को उसकी ग्यारह वर्षीय पुत्री सिद्धी कुमारी को कन्या भोज का बहाना बनाकर बहला फुसलाकर गढहारा की ओर ले गया। जब मेरी बेटी नौ बजे रात तक घर वापस नहीं आई तो मैं इधर उधर खोजबीन तथा पुछताछ करने लगा।
इसी दौरान मेरा भाई प्रियांशु के द्वारा बताया गया कि कन्या भोज खिलाकर जब लौट रहे थे, तभी तेघड़ा रेलवे ढाला के पास स्कूटर पंक्चर हो गया। तब वह उसकी बेटी को ई रिक्सा पर बैठाकर शाम लगभग सात बजे घर के आसपास छोड़ दिया। लेकिन उसका मन नहीं माना। बकौल पंकज कुमार पाठक मेरा भाई प्रियांशु पाठक ग़लत लोगों के संगत में रहता है और ग़लत काम करता है।
मुझे किसी ने बताया कि प्रियांशु पाठक सिद्धि कुमारी को वेश्यावृत्ति कराने के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एक वेश्यालय में बेच दिया है। उक्त मामले में आवेदन मिलते ही ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल तत्परता दिखाते हुए सोमवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर स्थित चतुर्भुज स्थान स्थित यसमीन पिता मोहम्मद सलाम के यहां से सिद्धि कुमारी को सकुशल बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त लड़की को 50 हजार रुपए में प्रियांशु पाठक से यसमीन ने खरीदी थी। मौके से पुलिस ने लड़की को खरीदने के आरोप में यसमीन तथा लड़की को बेचने के आरोप में लड़की के कलयुगी चाचा प्रियांशु पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उक्त घटना की चर्चा क्षेत्र में सर्वत्र हो रही है और लोग कलयुगी चाचा के नाम पर छीं छी कर रहे हैं।

