Wed. Mar 25th, 2026

केंद्र सरकार चला रही है हिटलर शाही, देश को बर्बाद करने की रच रही है साजिश — कांग्रेस

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह, NNT.

जिले के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत कांग्रेस पार्टी का धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अग्निपथ कार्यक्रम का पुरजोर विरोध किया गया। कांग्रेसियों ने अग्नीपथ कार्यक्रम को वापस लेने का नारा बुलंद किया।

अग्निवीर योजना लगाकर युवाओं के जीवन से किया जा रहा है खेलबार। अग्निवीर योजना चलकर देश के युवाओं के भविष्यो के साथ खेलवाड़ किया जा रहा है जो होने नही देंगे। ये बातें मटिहानी प्रखण्ड मुख्यलय में आयोजित धरना में कांग्रेस नेता केडी हिमांशु ने कही।

उन्होंने कहा कि करी मेहनत कर युवा फौज की नौकरी प्राप्त करते है। उसे भी पूंजीपति-बिजनेश मेन की केंद्र सरकार चार साल में ही सेवा समाप्त कर रही है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। उन्होंने युवाओं को एक साथ होकर संघर्ष करने का आह्नान किया।

अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हिटलर शाही की सरकार बन गयी है। देश के सम्पति को उसने बेच दिया है। चारों तरफ पूंजीपतियों की बोलबाला हो गयी है। गरीब परिवार के बच्चे करी मेहनत कर फौज की नौकरी प्राप्त कर लेते थे, उसे भी यह मोदी सरकार अग्निवीर योजना लाकर गरीबो के हाथों से थाली छिनने का काम किया है।

इस धरना कार्यक्रम में रंजित कुमार मुखिया, जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष आई टी सेल मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष अभय कुमार, विजय चौधरी, रामानूज कुवँर, मो मतीन, अमर कुमार आदि शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed