Sun. Jul 20th, 2025

बेगूसराय में अलकतरा से भड़ा टैंकलोरी पलटी, दो महिला गंभीर रूप से जख्मी

भगवानपुर, बेगूसराय।।

प्रखंड क्षेत्र में बीती रात लगभग ग्यारह बजे थाना क्षेत्र के दहिया गांव स्थित समसा पीपरा पथ पर दहिया कमलापैत के थोड़ा आगे अवस्थित मुकेश राय के घर का दीवाल को तोड़ते हुए अलकतरा से भड़ा टैंकलोरी आगे पलट गयी।

जिससे घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।
इस घटना में उक्त गांव निवासी स्व उमा तांती की पत्नी रेखा देवी तथा रामबिलास तांती की पत्नी मोती देवी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायल महिला की गम्भीर हालत को देखते हुए स्थानीय चिकित्सक बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed