बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
@ संगठन ही सत्ता को जन्म देती है :- मनसुख मांडविया।
भारत सरकार के रसायन उर्वरक सह स्वास्थ्य मंत्री मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व के तहत होने वाले कार्यक्रम में बेगूसराय आगमन पर रिफाइनरी गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किस प्रकार गरीब हित में कार्य करके सर्वस्पर्शी, समावेशी एवं गरीब हितार्थ कार्य कर रही है इसका उदाहरण आमजनों का मोदी जी पर हो रहे विश्वास से झलकता है। हमारी सरकार कोरोना काल में भी देशहित में जनता के जीवन रक्षा हेतु जागृत रही बतौर स्वास्थ्य मंत्री हमने सदैव बिहार और हरेक राज्य का हाल चाल लेकर उनके सेवा में दिन रात एक किया।
कार्यकताओं को भी संबोधित करते हुए कहा कि आप सब कल के स्वास्थ्य मंत्री और प्रधानमंत्री बन सकते हैं। मैं खुद मंडल अध्यक्ष से लेकर यहाँ तक पहुंचा हूँ। हमारे संगठन में दम है और हम संगठन से सत्ता पर पहूंचे है। सत्ता से संगठन नहीं बनाये हैं।
वहीं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी मोदी सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी सरकार किस प्रकार गरीब कल्याण, सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय के साथ कार्य कर रही है ये जग जाहिर है।
मनसुख भाई सदैव बिहार के स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी हेतु तत्पर रहते हैं। हमने जब भी इन्हें कोरोना या बाद के समय में जिन चीजों से अवगत कराया उसको पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ा।
वहीं मंत्री जनक चमार ने भी मोदी सरकार और गरीब कल्याण में हो रहे कार्यों का विश्लेषण करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की धारा बह रही है। हरेक वर्ग के व्यक्ति के लिए योजना चलायी जा रही है और उसका लाभ भी सीधे आमजन को मिल रहा है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि यह गरीब कल्याण पर्व सिर्फ मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी या सरकार का प्रचार नहीं आम आवाम कितना सरकार द्वारा चलाए योजनाएं लाभान्वित हों ये सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। हमारी सरकार का डंका देश के हरेक कोनों के साथ साथ विदेश में भी बज रहा है। इसका कारण है मोदी सरकार का गरीब सेवा और भ्रष्टाचार, आतंकवाद एवं देश विरोधी ताकतों को कमर तोड़ने हेतु सरकार कड़े फैसले ले रही है।
आप सभी कार्यकर्ता योजनाओं के बारे में जाने और जनता को लाभान्वित कराने हेतु अपनी सहभागिता दें।
इस अवसर पर महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, जिला मीडिया सह प्रभारी मोनू कुमार,उपाध्यक्ष कुंदन भारती मृत्युंजय वीरेश, गौतम सदा, जिला मंत्री राकेश पांडे, बबलेश पार्थ सारथी, अमरेश कुमार, सुनैना देवी, शालिनी देवी, रामकल्याण सिंह, संजीव सिंह, नवीन सिंह, आलोक बंटी तथा सभी मंडल अध्यक्ष तथा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।