Sat. Jul 19th, 2025

जयप्रकाश नारायण की ‘संपूर्ण क्रांति’ ने भारतीय राजनीति को बदल दिया — अमरेंद्र

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
आज शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से जेपी आंदोलन की 48वें स्थापना दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में संपूर्ण क्रांति मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण क्रांति मोर्चा द्वारा आज ही के दिन गांधी मैदान में सन 1974 को क्रांति का बिगुल फूंका गया था।
जयप्रकाश नारायण की ‘संपूर्ण क्रांति’ ने भारतीय राजनीति को बदल दिया था। मेरी जेपी आंदोलन से व्यक्तिगत लगाव मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय कॉमरेड सुखदेव सिंह से हुई। जो बिहार के जाने-माने जेपी आंदोलन के नेता थे। आप जेपी आंदोलन मूवमेंट में जेल भी गए थे और सजा भी हुई थी।
इस अवसर पर जे पी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज ही के दिन बिहार के छात्र नौजवान एवं छात्राओं ने कांग्रेस के खिलाफ जे पी के नेतृत्व में आंदोलन किया था।
ऐसे नेता को मैं नमन करता हूं।
इंजीनियर आलोक कुमार ने कहा कि आजादी के बाद देश ने पहली बार फिर से आजादी की लड़ाई देखी। यह आजादी कांग्रेस के तानाशाह शासन के खिलाफ थी। जेपी जी के एक आवाहन पर पूरा भारत का युवा सड़कों पर देश को फिर से आजाद बनाने के लिए उतर आए और कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंका। जिसकी आज 48 वें स्थापना दिवस है। मैं इनके चिन्हों पर चलने की सपथ लेता हूं और आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा।
छात्र अनिकेत कुमार पाठक ने कहा कि जेपी आंदोलन के प्रमुख शिष्यों में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी ने उनके विचारों को जमीन पर उतारते हुए युवा लड़कियों को साइकिल एवं अनेक सुविधाएं दी गई।
इस अवसर पर जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष और अधिवक्ता राजेन्द्र महतो अधिवक्ता , विवेक ,सुनिता देवी महिला सेल सचिव , अभिषेक कुमार ,अमर कुमार बच्चि अनाया कुमारी ने जेपी आंदोलन को याद किया और उन्हें शत-शत नमन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed