बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान डाकघर बेगूसराय के प्रांगण में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तम कुमार सिंह, डाक अधीक्षक, बेगूसराय, सुबोध कुमार सिंह, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर, बेगूसराय, श्री अशोक कुमार राय, सहायक डाकपाल लेखा, प्रधान डाकघर बेगूसराय ,श्री अनुपम रंजन सहायक डाकपाल, प्रधान डाकघर बेगूसराय, श्री विनय कुमार मिश्रा डिप्टी पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर बेगूसराय, श्री राम रंजन सिंह, सचिव, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप सी, श्री मनीष कुमार ,एसबीसीओ पर्यवेक्षक, प्रधान डाकघर बेगूसराय के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
उत्तम कुमार सिंह, डाक अधीक्षक, बेगूसराय के नेतृत्व में आज सुबह वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर धरती को बचाना है तो हमें वृक्ष लगाना ही होगा। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से पर्यावरण चेंज हो चुका है। जिसे बचाने के लिए हम सबको मिलकर फिर से हरियाली लानी होगी, वृक्ष लगानी पड़ेगी।
इस मौके पर श्री सुबोध कुमार सिंह, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर, बेगूसराय, श्री राम रंजन सिंह, डाक कर्मचारी प्रतिनिधि के द्वारा पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए बृक्ष के महत्व पर विचार व्यक्त किया गया। सबों ने बृक्षों के अनावश्यक रूप से नहीं कटवाने के लिए तथा नये पेड़ लगाने के लिए जनता को जागरूक करने का संकल्प लिया।