Fri. Jul 18th, 2025

खेलों इंडिया यूथ गेम्स :: बेगूसराय के रजनीश भास्कर निभाएंगे रेफरी की भूमिका

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@ भारोत्तोलन खेल में रजनीश भास्कर को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में किया गया है नियुक्त।

हरियाणा के पंचकुला में 5 से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता रजनीश भास्कर को तकनीकी पदाधिकारी (रेफरी) नियुक्त किया गया है।

विदित हो की इससे पूर्व भी गोहाटी में आयोजित किए गए तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी रजनीश भास्कर को रेफरी नियुक्त किया गया था।
इस उपलब्धि पर रजनीश भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल में पूरे देश से एक हजार से अधिक युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खेलों में मुझे रेफरी की जिम्मेदारी भारतीय भारोत्तोलन संघ के द्वारा दी गई है जो मेरे लिए गौरव का क्षण है। प्रतियोगिता में मैं अपने जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निभाने का कार्य करूंगा। मेरा प्रयास है की बेगूसराय सहित बिहार में भारोत्तोलन खेलों में का उत्थान हो, इसके लिए भारोत्तोलन संघ एवम बिहार सरकार के खेल विभाग के द्वारा प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं।

क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रंधीर कुमार ने बताया कि रजनीश भास्कर बिहार भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष भी हैं साथ ही बिहार से एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रेफरी (वेटलिफ्टिंग) भी हैं। मंसूरचक प्रखंड के निवासी बेगूसराय जिले के लाल रजनीश भास्कर को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भारोत्तोलन खेल के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाने से जिले के खिलाड़ी गौरवांवित हैं।

रजनीश भास्कर के खेलो इंडिया में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति पर बेगूसराय जिला खेल महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल,जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार,बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सुधीर कुमार मुन्ना,संरक्षक फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप,कोच भूपति गौतम,खिलाड़ी अभिषेक कुमार,शालिनी कुमारी,खुशबू कुमारी,ताइकवांडो संघ के जिला सचिव नंदू कुमार,कराटे संघ के जिला सचिव गोविंद झा,शारीरिक शिक्षक रामबाबू सिंह,अरविंद सिंह,ब्रजेश कुमार, अशोक सिंह,क्रीड़ा भारती के रौशन कुमार,राजकुमार ने बधाई के साथ अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed